एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने फीस देने में असमर्थ सातवीं कक्षा की छात्रा को मदद का भरोसा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीस दे पाने में असमर्थ कक्षा सात की एक छात्रा को भरोसा देते हुए मंगलवार को उससे कहा कि फीस वह देंगे और पढ़ाई रुकने नहीं दी जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने फीस देने में असमर्थ सातवीं कक्षा की छात्रा को मदद का भरोसा दिया

लखनऊ, एक जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीस दे पाने में असमर्थ कक्षा सात की एक छात्रा को भरोसा देते हुए मंगलवार को उससे कहा कि फीस वह देंगे और पढ़ाई रुकने नहीं दी जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

यहां कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलपुर की निवासी छात्रा पंखुड़ी त्रिपाठी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मदद की गुहार लगाई।

त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से कहा, ‘‘मैं पढ़ना चाहती हूं, लेकिन मेरा परिवार स्कूल की फीस देने में असमर्थ है।’’

एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाली पंखुड़ी ने बताया कि उसके पिता राजीव त्रिपाठी के दिव्यांग हो जाने से परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है, मां मीनाक्षी एक दुकान पर नौकरी करती हैं और बड़ा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ता है।

छात्रा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसकी पढ़ाई छूटने की कगार पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रा को आश्वासन दिया कि उसकी शिक्षा बाधित नहीं होगी।

उन्होंने वादा किया, ‘‘या तो आपकी फीस माफ कर दी जाएगी या हम राशि का प्रबंध करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन के दौरान करीब 100 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).