चेन्नई, दो अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और विधानसभा में विपक्ष के नेता तथा द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गौरतलब है कि रविवार को शाह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़े | उत्तराखंड में आज COVID-19 के 146 नए मामले सामने आए : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने भी शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, '' ईश्वर से अमित शाह के वर्तमान रोग के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा हूं। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए तमिलनाडु की ओर से शुभकमानाएं।''
यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह से एक दिन पहले मिले थे केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, खुद को किया आइसोलेट.
पन्नीरसेल्वम ने भी शाह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
स्टालिन ने ट्वीट किया है, '' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनी। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY