एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर विकास के मुद्दों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

देश की खबरें | ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर विकास के मुद्दों पर चर्चा की

भुवनेश्वर, 12 जुलाई ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

दिल्ली के दौरे पर आए माझी ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वह ओडिशा के विकास के प्रति उनके अटूट समर्थन के लिए आभारी हैं।

माझी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इस अवसर पर ओडिशा में विभिन्न विकासपरक गतिविधियों, भावी रणनीतियों, केंद्र और राज्य के बीच समन्वय तथा राज्य की समग्र प्रगति में तेजी लाने के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। केंद्र और राज्य समृद्ध ओडिशा और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के वास्ते मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

मुख्यमंत्री ने पिछले महीने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, जब मोदी 20 जून को राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर ओडिशा आए थे।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “आज राष्ट्रपति भवन में ओडिशा की गौरव, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मेरी शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर हमने ओडिशा की विकास यात्रा, एक समृद्ध ओडिशा के निर्माण के लिए हमारे रोडमैप और केंद्र एवं राज्य के बीच प्रभावी समन्वय के माध्यम से राज्य के विकास को और गति देने के तरीकों पर चर्चा की।”

माझी ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).