जरुरी जानकारी | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन के साथ की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को दक्षिण एशिया समिति (कीदानरेन) के प्रमुख एवं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन युजी फुकासावा के साथ व्यापक चर्चा की।

एजेंसी न्यूज Bhasha|
� में दिखाया बेहद सेक्सी और स्लिम अवतार, Hot Photos हुई Viral">Malaika Arora ने स्पोर्ट्स ब्रा में दिखाया बेहद सेक्सी और स्लिम अवतार, Hot Photos हुई Viral
  • Disha Patani ने पहनी इतनी बोल्ड ड्रेस की लाइव इवेंट में फटी रह गई फैंस की आंखें, देखें लेटेस्ट Hot Photos
  • 83 रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं Deepika Padukone, गणपति के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
  • Close
    Search

    जरुरी जानकारी | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन के साथ की मुलाकात

    Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को दक्षिण एशिया समिति (कीदानरेन) के प्रमुख एवं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन युजी फुकासावा के साथ व्यापक चर्चा की।

    एजेंसी न्यूज Bhasha|
    जरुरी जानकारी | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन के साथ की मुलाकात

    तोक्यो, 29 जनवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को दक्षिण एशिया समिति (कीदानरेन) के प्रमुख एवं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन युजी फुकासावा के साथ व्यापक चर्चा की।

    दोनों ने जापान और भारत के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अवसरों की पहचान करने और विश्व प्रसिद्ध जापानी रेलवे प्रौद्योगिकी पर चर्चा की।

    फुकासावा ने मध्य प्रदेश का दौरा करने और राज्य के साथ सहयोग के अवसरों की खोज करने में गहरी रुचि व्यक्त की, जो अग्रणी वैश्विक कंपनियों के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में खुद को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहा है।

    यादव अभी जापान की चार दिवसीय यात्रा पर हैं और निवेशकों को राज्य की अपार संभावनाओं से अवगत कराने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ जापान के इंपीरियल होटल में कीदानरेन की दक्षिण एशिया समिति के प्रमुख एवं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन युजी फुकासावा के साथ बैठक के दौरान मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।’’

    बैठक के दौरान फुकासावा ने मध्य प्रदेश की यात्रा करने तथा पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अवसरों पर विचार करने में रुचि दिखाई।

    यादव ने कहा, ‘‘ बैठक में जापान की विश्व प्रसिद्ध रेलवे प्रौद्योगिकी और इसके संभावित अनुप्रयोगों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।’’

    इससे पहले यादव ने जापान यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को एएंडडी मेडिकल के निदेशक दाइकी अराई के साथ विस्तृत चर्चा की। कंपनी राज्य में एक विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की इच्छुक है, संभवतः यह इसी वर्ष किया जाएगा।

    यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अलग से दी जानकारी में बताया, ‘‘ हमने चिकित्सकीय उपकरण विनिर्माताओं को उज्जैन के 75 एकड़ के मेडिकल उपकरणों एवं फार्मास्युटिकल पार्क के बारे में बताया। साथ ही, बड़ी इकाइयों की स्थापना में हमारी राज्य सरकार द्वारा दी गई छूट के बारे में भी जानकारी दी कि हम मध्य प्रदेश में ऐसी विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने की इच्छुक कंपनियों के लिए अत्यधिक रियायती दरों पर बेहतरीन भूमि प्रदान करते हैं।’’

    इससे पहले दिन में उन्होंने जापान के संसदीय उप-विदेश मंत्री हिसाशी मात्सुमोतो के साथ भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने और राज्य स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। यह बैठक विदेश मंत्रालय में हुई।

    यादव की जापान यात्रा पिछले वर्ष शुरू किए गए ‘मध्य प्रदेश में निवेश’ अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश’ - वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 में सम्पन्न होगा।

    (यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

    शहर पेट्रोल डीज़ल
    New Delhi 96.72 89.62
    Kolkata 106.03 92.76
    Mumbai 106.31 94.27
    Chennai 102.74 94.33
    View all
    Currency Price Change
    Google News