एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल के मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली, बाद में झूठी निकली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो बाद में झूठी निकली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

देश की खबरें | केरल के मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली, बाद में झूठी निकली

तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो बाद में झूठी निकली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमकी ईमेल के माध्यम से थम्पनूर पुलिस थाने को मिली थी और इसके स्रोत का अभी पता नहीं चल पाया है।

ईमेल के अनुसार, क्लिफ हाउस में बम विस्फोट होने वाला था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने स्वान और बम-रोधी दस्तों की मदद से गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।’’

तलाशी के समय मुख्यमंत्री विजयन और उनका परिवार विदेश में था।

यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या यह धमकी राज्य भर के प्रमुख संस्थानों को निशाना बनाकर हाल ही में दी गई बम धमकियों से जुड़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).