देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने किया बीएचयू में जारी परियोजनाओं का निरीक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में जारी स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं का सोमवार शाम निरीक्षण किया और अधिकारियों से गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए उन्हें समय से पूरा करने का आग्रह किया।

वाराणसी (उप्र), 12 मई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में जारी स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं का सोमवार शाम निरीक्षण किया और अधिकारियों से गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए उन्हें समय से पूरा करने का आग्रह किया।

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बीएचयू के आयुर्विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में 147.39 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राष्ट्रीय वृद्धावस्था केंद्र और 119.47 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ट्रॉमा सेंटर में नए ‘क्रिटिकल केयर सेंटर’ भवन के निर्माण की समीक्षा की।

आदित्यनाथ ने इस दौरान निर्माण मानकों से समझौता किए बिना निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया।

आईएमएस-बीएचयू में बनने वाला राष्ट्रीय वृद्धावस्था केंद्र भारत में अपनी तरह का तीसरा केंद्र होगा। इससे पहले एम्स दिल्ली और मद्रास मेडिकल कॉलेज में भी इसी तरह के केंद्र बन चुके हैं। इस सुविधा का उद्देश्य बुजुर्ग लोगों को एक ही छत के नीचे व्यापक देखभाल की सुविधा मुहैया कराना है।

पेट्रोल पंप और नर्सिंग हॉस्टल से सटी खाली जमीन पर सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के पास स्थित छह मंजिला केंद्र बुजुर्गों की स्वास्थ्य सेवा के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत विकसित किया जा रहा है।

वर्तमान में, बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में रोजाना आठ हजार से ज्यादा मरीज आते हैं। उनमें से 1,500 से अधिक 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के होते हैं।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\