देश की खबरें | प्रधान न्यायाधीश ने योगी आदित्यनाथ की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ‘‘बेहद शक्तिशाली और मेहनती व्यक्ति हैं।’’

प्रयागराज, 31 मई भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ‘‘बेहद शक्तिशाली और मेहनती व्यक्ति हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इलाहाबाद की भूमि ताकतवर लोगों की भूमि है।’’

न्यायमूर्ति गवई यहां इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चैंबर और मल्टी लेवल पार्किंग भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि देशभर के बार एसोसिएशन को इस तरह की शानदार संरचना के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट बार से ईर्ष्या होगी क्योंकि उन्होंने दुनिया में ऐसा शानदार ढांचा नहीं देखा है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार को लेकर न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को गर्व होने के संदर्भ में प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि प्रत्येक न्यायाधीश को अपने बार पर गर्व होता है और उन्हें नागपुर बार पर गर्व है।

प्रधान न्यायाधीश ने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार की सराहना की और कहा कि मोतीलाल नेहरू और तेज बहादुर सप्रू जैसे मशहूर अधिवक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय से निकले हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में प्रयागराज के इतिहास का भी जिक्र किया।

इससे पूर्व, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री, प्रधान न्यायाधीश और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों से जनपद न्यायालयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार करने का अनुरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now