देश की खबरें | मुख्य निर्वाचन आयुक्त 11 अप्रैल से तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार 11 अप्रैल से झारखंड का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। बुधवार को एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रांची, नौ अप्रैल मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार 11 अप्रैल से झारखंड का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। बुधवार को एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सीईसी यहां स्वयंसेवकों और बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) से मुलाकात कर पिछले वर्ष झारखंड में लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों के सफल आयोजन से संबंधित उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा, ‘‘सीईसी 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिन के लिए झारखंड का दौरा करेंगे और इस दौरान वह रामगढ़ तथा रांची जिलों के विभिन्न इलाकों का भी भ्रमण करें।’’
कुमार ने कहा कि 12 अप्रैल को सीईसी रामगढ़ में उन स्वयंसेवकों से मिलेंगे जिन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाग लिया था।
कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को सीईसी रांची के दशम फाल्स में बीएलओ से मिलेंगे और दूरदराज के क्षेत्रों में उनके प्रयासों को समझेंगे।
देश में पिछले साल 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए थे और झारखंड में 13 मई से चार चरणों में चुनाव संपन्न हुए।
झारखंड में विधानसभा चुनाव पिछले साल दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को हुए थे जबकि मतगणना 23 नवंबर को हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

