जरुरी जानकारी | प्रमुख आर्थिक सलाहकार ने कहा, अब मांग को प्रोत्साहन देने का समय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था में मांग को प्रोत्साहन देने पर ध्यान देने का समय आ गया है।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर प्रमुख आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था में मांग को प्रोत्साहन देने पर ध्यान देने का समय आ गया है।

सान्याल ने बृहस्पतिवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘ऑनलाइन’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आतिथ्य जैसे कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जिन्हें ‘विशेष ध्यान’ देने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है और हमें कुछ मांग बनाने की जरूरत है। कुछ मांग प्राकृतिक तरीके से वापस आएगी, लेकिन ऐसा सभी क्षेत्रों में नहीं होगा।

सान्याल ने कहा कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जो अब भी पिछड़ रहे हैं। इनमें आतिथ्य या होटल क्षेत्र एक है।

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि आतिथ्य क्षेत्र के साथ कई विशेष प्रकार के मुद्दे हैं। उनपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ये मुद्दे काफी पेचीदा और फैले हुए हैं। सान्याल ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन के दौरान मांग को प्रोत्साहन देने वाला बड़ा कदम इसलिए नहीं उठाया, क्योंकि इनसे वांछित नतीजे नहीं मिलते।

इससे एक दिन पहले आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज ने कहा था कि सरकार अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए और प्रोत्साहन उपायों पर विचार कर सकती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे पहले इसी महीने मांग को बढ़ाने और पूंजीगत खर्च में वृद्धि के लिए कई उपायों की घोषणा की है। कोविड-19 महामारी के बाद यह सरकार की ओर से तीसरा प्रोत्साहन पैकेज है। सरकार ने कोविड-19 संकट के बीच समाज के गरीब और कमजोर तबके के संरक्षण के लिए मार्च में 1.70 लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेपी) की घोषणा की थी।

इसके बाद सरकार ने मई में 20.97 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज की घोषणा की थी। यह पैकेज मुख्य रूप से आपूर्ति पक्ष के उपायों पर केंद्रित था।

सान्याल ने कहा कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां हमें रणनीतिक समर्थन देने की जरूरत है। मसलन रक्षा जैसे क्षेत्र को रणनीतिक वजहों से समर्थन देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें कुछ महत्वपूर्ण उत्पादों के घरेलू उत्पादन को कुछ हद तक संरक्षण देना होगा, विशेषरूप से जबकि वह एकल स्रोत से प्राप्त हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान