एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मथुरा में मुख्य आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस के एक मुख्य आरक्षी ने मथुरा जिले के सदर बाजार थाना इलाके में स्थित अपने किराये के आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मथुरा में मुख्य आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

मथुरा (उप्र), चार अप्रैल उत्तर प्रदेश पुलिस के एक मुख्य आरक्षी ने मथुरा जिले के सदर बाजार थाना इलाके में स्थित अपने किराये के आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आगरा कमिश्नरेट में 'डायल 112' सेवा में तैनात मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) ने मथुरा के थाना सदर बाजार के औरंगाबाद स्थित किराये के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक (शहर) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह मूलत: बुलंदशहर के बीबी नगर का निवासी था तथा वर्तमान में मथुरा के सदर क्षेत्र के औरंगाबाद की बलदेवपुरम कॉलोनी में रह रहा था और आगरा स्थानांतरण हो जाने के बाद भी वह मथुरा से ही आ-जा रहा था।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक घर से बाहर न निकला और घर का दरवाजा भी न खुला तब पड़ोसियों ने किसी आशंका के मद्देनजर पुलिस को सूचना दी।

कुमार ने बताया कि दरवाजा तोड़कर पुलिस ने देखा कि उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस अधीक्षक (शहर) ने बताया कि उसकी पत्नी व परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

उन्होंने बताया, “राजवीर 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी शादी को 12 साल हो चुके हैं। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री हैं।”

कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).