देश की खबरें | सीबीआई ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में सीमा शुल्क उपायुक्त, निर्यातक को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शुल्क वापसी की योजना का लाभ उठाने के मकसद से बांग्लादेश को ‘गैस्केट’ के निर्यात में कथित फर्जीवाड़ा करने के तीन साल पुराने मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को कोलकाता में एक सीमा शुल्क उपायुक्त और एक निर्यातक को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो नवंबर शुल्क वापसी की योजना का लाभ उठाने के मकसद से बांग्लादेश को ‘गैस्केट’ के निर्यात में कथित फर्जीवाड़ा करने के तीन साल पुराने मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को कोलकाता में एक सीमा शुल्क उपायुक्त और एक निर्यातक को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा शुल्क उपायुक्त विकास कुमार और निर्यातक ज्योति बिस्वास को सीबीआई ने 2017 में विभाग की ओर से मिली शिकायत के आधार पर सोमवार को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़े | राजस्थान: कोरोना मरीजों की सेहत को देखते हुए पटाखे फोड़ने पर 31 दिसंबर तक लगी रोक: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि आरोप है कि आरोपियों ने एक-दूसरे की मदद से निर्यात दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर इन्हें वास्तविक दस्तावेजों के रूप इस्तेमाल किया और 2014 में नकली कंपनियों के नाम बांग्लादेश को फर्जी ‘गैस्केट’ निर्यात के बदले शुल्क वापसी की योजना के लाभ के रूप में बड़ी राशि प्राप्त की।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य मामले में 100 करोड़ रुपये मूल्य की चंदन की लकड़ी की अवैध तस्करी की कोशिश के आरोप में सीबीआई ने सीमा शुल्क अधीक्षक संदीप कुमार दीक्षित और एक अन्य व्यक्ति सुधीर झा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | Gujarat: वडोदरा में स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु ने तीन साल तक किया नाबालिग से रेप, केस दर्ज.

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मामला 2016 में कोलकाता बंदरगाह स्थित एन एस डॉक से 100 करोड़ रुपये मूल्य की 240 मीट्रिक टन प्रतिबंधित वस्तु, चंदन की लकड़ी के निर्यात और निर्यात की कोशिश के आरोपों से जुड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग से शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 23 दिसंबर 2017 को मामला दर्ज किया था।

प्रवक्ता ने बताया कि सभी चारों आरोपियों को मंगलवार को कोलकाता में विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\