देश की खबरें | बद्रीनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार शौचालय से टकराई, एक की मौत, चार घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र में रविवार को बद्रीनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की अनियंत्रित कार के शौचालय में घुसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पीलीभीत (उप्र), 15 जून पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र में रविवार को बद्रीनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की अनियंत्रित कार के शौचालय में घुसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
माधोटांडा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अशोक पाल ने बताया कि माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर में हुई इस दुर्घटना में लखीमपुर जनपद निवासी एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।
उनके मुताबिक, सभी बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर घर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर शौचालय से जा टकराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी के कोतवाली क्षेत्र निवासी आशीष कुमार श्रीवास्तव (45) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से माधोटांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद, हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

