एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: पति को झपकी आने से कार खाई में गिरी; पत्नी की मृत्यु, दो बच्चियां घायल

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी दो मासूम बच्चियां घायल हो गईं. पुलिस ने यह जानकारी दी.

UP Road Accident: पति को झपकी आने से कार खाई में गिरी; पत्नी की मृत्यु, दो बच्चियां घायल

एटा (उप्र), 9 अप्रैल : थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी दो मासूम बच्चियां घायल हो गईं. पुलिस ने यह जानकारी दी. थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार चला रहे मुकेश को झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.

इस दुर्घटना में मुकेश की पत्नी मीनू (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय शिवानी और पांच वर्षीय सुहानी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं. सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. यह भी पढ़े : मप्र : ट्रेन में 25 लाख के कीमती सामान की चोरी के आरोप में मूक बधिर व्यक्ति गिरफ्तार

मुकेश ने बताया कि वे सभी जालौन के राठौरपुरा गांव से कुरुक्षेत्र जा रहे थे. पुलिस ने मीनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).