एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक के शिवमोगा में बस खड़े ट्रक से जा टकराई, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवमोगा में बुधवार तड़के एक निजी बस कथित तौर पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक के शिवमोगा में बस खड़े ट्रक से जा टकराई, दो लोगों की मौत

शिवमोगा (कर्नाटक), 30 जुलाई शिवमोगा में बुधवार तड़के एक निजी बस कथित तौर पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बस कंडक्टर अनप्पा (32) और यात्री हर्षित (25) के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना शिवमोगा से लगभग 12 किलोमीटर दूर गजानुर के पास हुई, जब बस मंगलुरु से चित्रदुर्ग जिले के चल्लकेरे जा रही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस चालक ने सामने से आ रहे एक वाहन की टक्कर से बचने के लिए बस को बाईं ओर मोड़ दिया और खड़े ट्रक से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि अनप्पा और हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नौ अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).