देश की खबरें | हरियाणा के यमुनानगर में रावण का जलता पुतला गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार को दशहरा कार्यक्रम के दौरान कई लोग उस वक्त बाल-बाल बच गए जब वे रावण के पुतले के पास जाने की कोशिश कर रहे थे और उसी वक्त जलता हुआ पुतला नीचे गिर गया।

चंडीगढ़, पांच अक्टूबर हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार को दशहरा कार्यक्रम के दौरान कई लोग उस वक्त बाल-बाल बच गए जब वे रावण के पुतले के पास जाने की कोशिश कर रहे थे और उसी वक्त जलता हुआ पुतला नीचे गिर गया।

पुलिस ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कहा कि कुछ लोग जलते हुए पुतले के पास जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीछे धकेल दिया।

यह पूछे जाने पर कि क्या पुतला किसी दर्शक पर गिरा, उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही घटना की एक वीडियो क्लिप का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो सकता है कि जलता हुआ पुतला कुछ लोगों पर गिरा हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अस्पतालों में जांच की है और पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। किसी को कोई चोट नहीं आई।’’

बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए दशहरे के अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\