देश की खबरें | ठाणे में इमारत में आग लगी, एक दुकान और तीन वाहन क्षतिग्रस्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार सुबह छह मंजिला इमारत में आग लग गई, जिससे एक दुकान और तीन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे (महाराष्ट्र), छह मार्च महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार सुबह छह मंजिला इमारत में आग लग गई, जिससे एक दुकान और तीन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह चार बजकर 23 मिनट पर माजीवाड़ा इलाके के सिद्धार्थ नगर में स्थित इमारत में हुई। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि इमारत के भूतल पर आग लगी और वहां स्थित एक दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं और पास में खड़ी तीन मोटरसाइकिलें भी जल गईं।
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं।
अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने 30 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया, जिससे इमारत की आवासीय मंजिलों को और नुकसान नहीं पहुंच पाया।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

