देश की खबरें | नशीला पदार्थ देकर ससुराल वालों को लूटने की कोशिश करने वाली दुल्हन एवं उसके तीन साथी गिरफ्तार

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पिल्लूखेड़ा गांव के सुरेश ने तीन फरवरी को जाउ नगर की गीता से उत्तराखंड में शादी की थी और आठ फरवरी रात को गीता की कथित मां, भाई और कार चालक मनोज के साथ सुरेश के घर पर पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि रात को गीता ने अपने पति सुरेश, ससुर बेद, सास खजानी की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसके बाद गीता एवं उसके साथी घर में लूटपाट करने लगे।

पुलिस के अनुसार अचानक उसी समय सुरेश की बहन दयावती घर पहुंच गई। और उसके शोर मचाने पर चारों आरोपी अपनी गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने दयावती की शिकायत पर गीता समेत चारों के खिलाफ नशीला पदार्थ देने, लूटपाट की कोशिश करने समेत विभिन्न संबंधित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया था।

हरिओम ने बताया कि पुलिस ने दुल्हन समेत चारों को गिरफ्तार किया। उनके अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि गीता का असली नाम मीना है और गीता जिसे अपनी मां ओमवती बता रही थी, वह उसकी सास है एवं उसका असली नाम राजकुमारी है।

थानाप्रभारी के मुताबिक गीता जिसे अपना भाई लक्की बता रही थी, उसका असली नाम मोहम्मद अजगर है तथा चालक का नाम मनोज है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीन बच्चों की मां मीना उर्फ गीता घरों में झाडू पोछे का कार्य करती है एवं उसका पति जिंदा है एवं मजदूरी करता है।

हरिओम ने बताया कि फिलहाल आरोपितों से पुछताछ की जा रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)