जरुरी जानकारी | मशहूर हीरा कारोबारी ढोलकिया की जिंदगी के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराती है किताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मशहूर हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया की जिंदगी पर लिखी एक नयी किताब में उनके गरीब से अमीर बनने की कहानी बताई गई है कि उन्होंने किस तरह एक अरब डॉलर की कंपनी बनाई और हीरा व्यापार के केंद्र को बेल्जियम से भारत लाने में सफल रहे।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल मशहूर हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया की जिंदगी पर लिखी एक नयी किताब में उनके गरीब से अमीर बनने की कहानी बताई गई है कि उन्होंने किस तरह एक अरब डॉलर की कंपनी बनाई और हीरा व्यापार के केंद्र को बेल्जियम से भारत लाने में सफल रहे।

दिग्गज हीरा कंपनी श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (एसआरके) के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष ढोलकिया ने अपनी आत्मकथा के बारे में कहा, "इस किताब के जरिये अपने जीवन, संघर्षों और कारोबारी सफर के एक महत्वपूर्ण हिस्से को फिर से देखना खुशी की बात है।"

उन्होंने कहा, "हम में से हरेक के पास जीवन के अलग-अलग अनुभव हैं जो हमारे वर्तमान और भविष्य को आकार देते हैं। इस पुस्तक से मैं अपने जीवन के अनुभवों को सभी के साथ साझा करना चाहता हूं ताकि यह आश्वस्त हो सके कि ईमानदारी और नैतिकता का जीवन बड़ी सफलता प्राप्त करने में मदद करता है और यह बहुत संतुष्टि देता है।"

'डायमंड्स आर फॉरेवर, सो आर मॉरल्स' शीर्षक से प्रकाशित इस आत्मकथात्मक पुस्तक की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे 'प्रेरणा का स्रोत' बताते हुए इस पुस्तक की सफलता की कामना की।

ढोलकिया का जन्म गुजरात के एक सुदूर गांव में सात भाइयों और बहनों वाले एक गरीब खेतिहर परिवार में हुआ था। वह भी किसी अन्य बच्चे की तरह ही बड़े हुए। उनकी कारोबारी यात्रा वर्ष 1964 में शुरू हुई, जब उन्होंने सूरत की ओर रुख किया। उन्होंने ऐसा न केवल अपने परिवार की मदद करने बल्कि बेहतर करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए भी किया।

ढोलकिया को जानने वाले लोग प्यार से 'गोविंद काका' कहकर बुलाते हैं। उन्होंने यह कारोबार खड़ा करने से पहले एक हीरा कारखाने में हीरों को पॉलिश करने का काम भी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\