देश की खबरें | बरेली में मदरसे के छात्रावास के कमरे से छात्र का शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में ‘सेंटर ऑफ इस्लामिक स्टडीज’ जामीतुर रजा मदरसे के छात्रावास से मंगलवार दोपहर एक छात्र का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बरेली (उप्र), 15 जुलाई बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में ‘सेंटर ऑफ इस्लामिक स्टडीज’ जामीतुर रजा मदरसे के छात्रावास से मंगलवार दोपहर एक छात्र का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आशुतोष ने बताया कि मृत छात्र की पहचान बिहार के निवासी ओवैस (22) के रूप में हुई जो छात्रावास के कमरा नंबर 87 में रहता था और आलिमियत की पढ़ाई कर रहा था।
थाना प्रभारी ने कहा कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और उंगलियों के निशान एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक ओवैस जब काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तब उसके सहपाठियों ने जबरदस्ती दरवाजा खोला और वह मृत नजर आया।
पुलिस के अनुसार उसने बिहार में ओवैस के परिवार को सूचित कर दिया है, जो अब बरेली जा रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद शव सौंपने और आगे की पूछताछ की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी।
पुलिस का कहना है कि वह मृत विद्यार्थी के सहपाठियों और मदरसे के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ओवैस हाल के दिनों में किसी तनाव में तो नहीं था। हालांकि, अभी तक आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण या मकसद सामने नहीं आया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

