देश की खबरें | वृन्दावन से लापता आठ वर्षीय बच्ची का शव जंगल में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के वृन्दावन कोतवाली से बृहस्पतिवार दोपहर से लापता आठ साल की बच्ची का शव शुक्रवार को पास के जंगलों से मिला है। परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 27 नवम्बर जिले के वृन्दावन कोतवाली से बृहस्पतिवार दोपहर से लापता आठ साल की बच्ची का शव शुक्रवार को पास के जंगलों से मिला है। परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी बच्ची बृहस्पतिवार दोपहर अपने रिश्तेदार के साथ पास के जंगलां से लकड़ी बीनने गई थी। वहीं से वह लापता हो गई।’’

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: तमिलनाडु में बचाव-राहत कार्यों के लिए जाएंगी केंद्रीय टीमें, पीएम मोदी ने सीएम पलानीस्वामी से फोन पर बात कर ली अपडेट.

बच्ची की पिता की शिकायत पर पुलिस ने पहले तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज कर ली।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे मल्टी लेवल पार्किंग और गांव सुनरख के मध्य स्थित जंगल में ग्रामीणों ने बच्ची का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोविड-19 के 5,482 नए मामले आए सामने, पिछले 24 घंटे में 98 की मौत, 5,937 लोग एक दिन में हुए ठीक: 27 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव में घटना को लेकर आक्रोश है।

एसपी सिटी उदय शंकर सिंह और सदर क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचे।

एसएसपी ग्रोवर ने बताया, इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\