एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गन्ने के खेत के पास एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले में एक गन्ने के खेत के पास 55 वर्षीय एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गन्ने के खेत के पास एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला

सहारनपुर (उप्र), सात जुलाई सहारनपुर जिले में एक गन्ने के खेत के पास 55 वर्षीय एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि शव रविवार रात नागल थाना क्षेत्र के मडकी दघेड़ा गांव में किसान अतुल त्यागी के खेत में नाले के पास मिला।

जैन ने बताया, ‘‘महिला के शव के पास आम का एक थैला और सलवार मिली। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक विशेषज्ञ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।’’

पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अक्षम थी और दिन में दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी।

महिला के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि वे यौन उत्पीड़न सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।

जैन ने कहा, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।’’

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं और पुलिस ने जांच के तहत आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).