एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में 'ढाबे' के फ्रिज में मिला एक महिला का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक ढाबे के रेफ्रिजरेटर से एक महिला का शव मिलने की घटना सामने आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में 'ढाबे' के फ्रिज में मिला एक महिला का शव

नयी दिल्ली, 14 फरवरी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक ढाबे के रेफ्रिजरेटर से एक महिला का शव मिलने की घटना सामने आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में महिला के कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

द्वारका के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर उसका शव गांव के बाहरी इलाके के एक ढाबे में छिपाया गया है।

विक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। आरोपी साहिल गहलोत को पकड़ लिया गया है। वह मित्रांव गांव का रहने वाला है। इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि साहिल की 10 फरवरी को शादी थी, जिसे लेकर महिला ने आपत्ति जताई थी। दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘ महिला हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। यह दावा किया गया है कि वह पुरुष को किसी अन्य महिला से शादी करने पर कानूनी मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2023 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).