देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक खेत में किशोर का शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले में एक गांव के पास मंगलवार को 11वीं कक्षा के छात्र का शव खेत में मिला जिस पर चाकू से वार किए जाने के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सहारनपुर (उप्र), आठ जुलाई सहारनपुर जिले में एक गांव के पास मंगलवार को 11वीं कक्षा के छात्र का शव खेत में मिला जिस पर चाकू से वार किए जाने के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गांव दलेवाला के निवासी प्रिंस कश्यप (16) के रूप में हुई है, जिसका शव नकुड़ थाना क्षेत्र में उसी के गांव के पास खेत से बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि प्रिंस सोमवार शाम किताबें लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा, जिसके बाद उसके परिवार ने रातभर उसकी तलाश की और बाद में नकुड़ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि छात्र गांव में अपनी मां और भाई के साथ रहता था और दो साल पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी।
जैन ने कहा, ‘‘प्रिंस 11वीं कक्षा में पढ़ता था और अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए मजदूरी भी करता था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार सुबह उसका शव खून से लथपथ हालात में एक खेत में मिला। उसके शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे, जिससे प्रतीत होता है उस पर जानलेवा हमला किया गया है।’’
पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने कई ग्रामीणों से पूछताछ की है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

