एजेंसी न्यूज

केरल में लापता छह वर्षीय बालक का शव तालाब में मिला, पड़ोसी युवक हत्या के आरोप में गिरफ्तार

जिले के माला इलाके में गत शनिवार शाम से लापता छह वर्षीय एक बच्चे का शव उसी शाम पास के तालाब में मिला. पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के आरोप में पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान कुझूर इलाके के 20 वर्षीय जोजो के रुप में हुई है.

केरल में लापता छह वर्षीय बालक का शव तालाब में मिला, पड़ोसी युवक हत्या के आरोप में गिरफ्तार

त्रिशूर (केरल), 11 अप्रैल : जिले के माला इलाके में गत शनिवार शाम से लापता छह वर्षीय एक बच्चे का शव उसी शाम पास के तालाब में मिला. पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के आरोप में पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान कुझूर इलाके के 20 वर्षीय जोजो के रुप में हुई है. उसे बृहस्पतिवार की रात को हिरासत में लिया गया और फिर उसे गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे का कथित तौर पर यौन शोषण करने की कोशिश की थी जिसे रोकने के प्रयास में बच्चे की जान गई. उन्होंने बताया कि बच्चे का शव घर के पास एक धान के खेत में स्थित एक तालाब से बरामद हुआ. बच्चा शनिवार शाम छह बज कर बीस मिनट के आसपास घर के समीप सड़क से गायब हो गया था. पुलिस और स्थानीय लोगों के खोजने के दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे उसका शव तालाब में मिला. यह भी पढ़ें : हुर्रियत से जुड़े 12 संगठनों ने तोड़ा अलगाववाद से नाता, पीएम मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ सपने की जीत : अमित शाह

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से संकेत मिला कि बच्चे को तालाब में धकेला गया था और उसकी जान चली गई. जोजो पहले भी एक चोरी के मामले में शामिल रहा है. ग्रामीण जिला पुलिस अधिकारी बी. कृष्णकुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए त्रिशूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा. फिलहाल शव को कुज़िकट्टुस्सेरी स्थित निजी अस्पताल में रखा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).