देश की खबरें | रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह एक नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ फरवरी रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह एक नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राजेंद्र (35) बेरोजगार था और शराब पीने का आदी था।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय राजेंद्र नशे में था और ऐसा संदेह है कि वह सड़क किनारे बने एक नाले में “दुर्घटनावश” गिर गया होगा क्योंकि वह उसके पास बैठा था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विजय विहार पुलिस थाने में स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना दिए जाने के बाद उसका शव नाले से निकाला गया और एक टीम को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान उन्हें किसी साजिश का कोई संकेत नहीं मिला है।
पुलिस ने बताया कि राजेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

