एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मेडिकल की छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी की 23 वर्षीय एक छात्रा का शव सोमवार को छात्रावास के उसके कमरे में फांसी से लटकता हुआ मिला।

देश की खबरें | मेडिकल की छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में लटका मिला

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), 18 अक्टूबर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी की 23 वर्षीय एक छात्रा का शव सोमवार को छात्रावास के उसके कमरे में फांसी से लटकता हुआ मिला।

पकबारा थाने के प्रभारी योगेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले की रहने वाली वैशाली मुरादाबाद के तीर्थंकर विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी की पढ़ाई कर रही थी। पहली नजर में ऐसा लगता है कि छात्रा ने आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मृत्यु के कारण की पुष्टि के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना के सिलसिले में खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी से कोई तहरीर नहीं मिली थी।

बेटी की मौत की सूचना पाकर हापुड़ से मुरादाबाद पहुंची वैशाली की मां ने कहा कि उनकी बेटी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘सुबह जब वैशाली ने मुझसे बात की थी, वह काफी खुश लग रही थी।’’

पुलिस ने बताया कि वैशाली का शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका हुआ आज दोपहर में कमरे में उसके साथ रहने वाली प्रिया ने देखा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2021 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).