देश की खबरें | जालंधर में 70 फुट गहरे गड्ढे में फंसे व्यक्ति का शव 45 घंटे बाद निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के जालंधर जिले में 70 फुट गहरी खाई में करीब 45 घंटे तक फंसे एक मजदूर का शव सोमवार को बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 14 अगस्त पंजाब के जालंधर जिले में 70 फुट गहरी खाई में करीब 45 घंटे तक फंसे एक मजदूर का शव सोमवार को बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शव की पहचान सुरेश (55) के तौर पर की गयी है और वह हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि यह घटना पंजाब के जालंधर जिले के बशरामपुर गांव में हुयी।

उन्होंने बताया कि श्रमिक का शव अपराह्न करीब चार बजे बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिये जालंधर सदर अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पवन के साथ सुरेश दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे निर्माण के तहत गड्ढे में फंसी बोरिंग मशीन के कुछ हिस्से को निकालने के लिए शनिवार को उसमें उतरा था।

अधिकारियों के अनुसार, जब पवन बाहर आया तो मिट्टी गिरने के कारण सुरेश उसमें फंस गया। एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत एक स्तंभ खड़ा करने के लिए गड्ढा खोदा गया था।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शनिवार शाम को शुरू हुआ और सोमवार अपराह्न तक जारी रहा।

उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों को अभियान में परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि जब वे सुरेश तक पहुंचने के लिए अधिक गहराई तक खुदाई कर रहे थे तो नरम मिट्टी धंस जा रही थी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम ने बचाव अभियान चलाया। मिट्टी उत्खनन मशीनों को भी सेवा में लगाया गया था।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक अधिकारी ने रविवार को बताया था कि काम में अनुभव रखने वाले दोनों श्रमिकों को ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षात्मक उपायों के साथ गड्ढे में भेजा गया था।

उन्होंने कहा था कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी