एजेंसी न्यूज

UP Shocker: फंदे लटकता मिला दलित मजदूर का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

सहारनपुर जिले में एक दलित मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला. परिजन ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

UP Shocker: फंदे लटकता मिला दलित मजदूर का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
Representational Image | PTI

सहारनपुर (उप्र), 1 मई : सहारनपुर जिले में एक दलित मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला. परिजन ने उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है और वह देवबंद थाना क्षेत्र के जरौदा जाट गांव का निवासी था तथा वह एक स्थानीय किसान के यहां दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था.

जैन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेश रात करीब दो बजे खेतों में ट्यूबवेल चलाने गया था और सुबह अपने खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. यह भी पढ़ें : हिप्र : पुलिस पर कुल्हाड़ी तानने का आरोपी कश्मीरी लकड़हारा हिरासत में लिया गया

उन्होंने बताया कि फोन आने के तुरंत बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जैन ने बताया, ''परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि राजेश की हत्या की गई है और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया गया है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.''

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).