देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले में आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में शुक्रवार को 25 वर्षीय एक कॉलेज छात्र का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 16 अक्टूबर मुजफ्फरनगर जिले में आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में शुक्रवार को 25 वर्षीय एक कॉलेज छात्र का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के छात्र सौरभ कुमार के रूप में हुई। उसका शव सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भंडुरा गांव में पाया गया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: लंबित सैलरी की मांग को लेकर कस्तुरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने जंतर-मंतर पर किया विरोध प्रदर्शन: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि मौत के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को बाइक से खेतों में गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।

यह भी पढ़े | Mumbai Local Train Update: महाराष्ट्र सरकार ने दी महिलाओं को लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति, कल से सीमित घंटों के दौरान कर सकेंगी यात्रा.

उसका शव शुक्रवार को खेत में एक पेड़ से लटका मिला। कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है।

पास ही सड़क पर उसकी मोटरसाइकिल खड़ी पाई गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\