देश की खबरें | अमेठी में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों के शव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी जिले में अलग अलग घटनाओं में दो शव बरामद किए गए हैं। एक मामले में आत्महत्या की आशंका है जबकि दूसरा हत्या का प्रकरण है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अमेठी (उप्र), 20 मई अमेठी जिले में अलग अलग घटनाओं में दो शव बरामद किए गए हैं। एक मामले में आत्महत्या की आशंका है जबकि दूसरा हत्या का प्रकरण है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे निहाल सेवरा गांव में सोमवार रात एक युवक का शव फांसी के फंदे में लटका मिला।

शुकुल बाज़ार थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दया शंकर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

उनके मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि मामले में आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।

अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के अंतर्गत पूरे राजा मजरे भदसाना गांव में एक अलग घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात घर के बाहर सो रहे 28 वर्षीय बच्चन नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, बच्चन के सिर पर रात करीब दो बजे लोहे की भारी रॉड या हथौड़े से हमला किया गया, जबकि उसकी पत्नी पास में ही एक अलग चारपाई पर सो रही थी।

पुलिस ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भदसाना गांव के प्रधान भास्कर सिंह ने पुलिस को बताया कि पीड़ित का परिवार के साथ घर लौटते समय रात करीब 10 कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था और कथित तौर पर आरोपियों ने झगड़े के दौरान "बदला लेने" की धमकी दी थी।

मोहनगंज थाने के एसएचओ राकेश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत में कुछ लोगों के नाम बताए हैं तथा संदिग्धों का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम तैनात की गई है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज