विदेश की खबरें | नेपाल में जड़ी-बूटी एकत्र करने के दौरान लापता हुए छह लोगों में से तीन के शव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के दो पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन की चपेट में आने से छह लोगों के लापता हो जाने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को तीन शव बरामद कर लिए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, तीन मई नेपाल के दो पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन की चपेट में आने से छह लोगों के लापता हो जाने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को तीन शव बरामद कर लिए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

हिमस्खलन की चपेट में आये लोग यारशागुम्बा जड़ी-बूटी एकत्र कर रहे थे, जिसे जीवन रक्षक और यौन शक्ति बढ़ाने वाली माना जाता है। यह कैटरपिलर कवक के रूप में भी जानी जाती है और हिमालय के ऊंचे स्थानों पर पाई जाती है।

‘मायरिपब्लिका’ अखबार की खबर के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने दो महिलाओं और एक पुरुष के शव बरामद किये हैं, जो दार्चुला जिले के पर्वतीय क्षेत्र में मंगलवार को हुए हिमस्खलन में लापता हुए पांच लोगों में शामिल थे।

हिमस्खलन में 12 लोग बर्फ के नीचे दब गये थे, जिन्होंने जड़ी-बूटी एकत्र करने के लिए वहां तंबू लगा रखे थे। उनमें से सात लोगों को सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक ईश्वरीदत्त भट्ट के हवाले से खबर में बताया गया है कि ये शव उस स्थान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पाये गये, जहां से वे तीनों लोग लापता हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘शव का पता चलने पर नेपाल पुलिस और हमारी टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, यारशागुम्बा एकत्र करते समय 32 वर्षीय एक महिला हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गई।

यारशागुम्बा जड़ी-बूटी की अंतराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now