देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में लापता युवकों के शव यमुना से निकाले गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सोमवार को यमुना से दो व्यक्तियों के शव निकाले जो पहले नहाते समय लापता हो गए थे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
नोएडा, 17 जुलाई ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने सोमवार को यमुना से दो व्यक्तियों के शव निकाले जो पहले नहाते समय लापता हो गए थे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
मृतकों की पहचान मकनपुर खादर गांव के रहने वाले 21 वर्षीय धीरज और 17 वर्षीय संजीत के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार धीरज और संजीत रविवार को यमुना में नहाने गए थे, जो बारिश के कारण उफान पर है।
दोनों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद रविवार को स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसे वहां दोनों युवकों के केवल कपड़े और मोबाइल फोन मिले।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय गोताखोरों के दलों ने दोनों व्यक्तियों को खोजने के लिए अभियान शुरू किया।
अधिकारी ने कहा ''रविवार को खोज अभियान शुरू होने के बाद सोमवार को धीरज और संजीत के शव गांव रामपुर खादर के पास यमुना में मिले।''
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर जिले का हिस्सा है, जो यमुना और हिंडन नदियों के बीच स्थित है और यह उत्तर प्रदेश के उन क्षेत्रों में से एक है जो पिछले सप्ताह से बाढ़ से प्रभावित हैं।
आधिकारिक आकंडे़ के अनुसार रविवार रात तक जिले में बाढ़ से 8,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए और लगभग 6,300 जानवरों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करना पड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)