एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पीसी ज्वेलर के निदेशक मंडल ने 500 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाने की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीसी ज्वेलर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने इस वित्त वर्ष के अंत तक कर्ज मुक्त होने की अपनी योजना के तहत अपने ऋण का पूर्व भुगतान करने को प्रवर्तकों और कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड से 500 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है।

जरुरी जानकारी | पीसी ज्वेलर के निदेशक मंडल ने 500 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाने की मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 10 जुलाई पीसी ज्वेलर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने इस वित्त वर्ष के अंत तक कर्ज मुक्त होने की अपनी योजना के तहत अपने ऋण का पूर्व भुगतान करने को प्रवर्तकों और कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड से 500 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली स्थित पीसी ज्वेलर के कुल 52 शोरूम हैं, जिनमें से 49 कंपनी के स्वामित्व वाले हैं।

बृहस्पतिवार को एक नियामकीय सूचना में, कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने निजी नियोजन के आधार पर तरजीही आवंटन के माध्यम से 500 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने को मंजूरी दे दी है।

बोर्ड ने प्रवर्तक बलराम गर्ग को 18 रुपये प्रति वॉरंट के निर्गम मूल्य पर कंपनी के समतुल्य पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय 9.72 करोड़ तक पूर्ण परिवर्तनीय वॉरंट जारी करने और आवंटित करने को मंजूरी दी है।

गर्ग कंपनी में 175 करोड़ रुपये तक का निवेश करेंगे।

बोर्ड ने 'गैर-प्रवर्तक, सार्वजनिक श्रेणी' से संबंधित व्यक्ति को निजी नियोजन के आधार पर तरजीही आवंटन के माध्यम से 18 रुपये प्रति शेयर की दर से 18.05 करोड़ शेयर जारी करने और आवंटित करने को भी मंजूरी दी, जिससे कुल 325 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी।

कंपनी डाक मतपत्र के माध्यम से शेयरधारकों से अनुमोदन प्राप्त करेगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक बलराम गर्ग ने पीटीआई- को बताया, ‘‘हम इस राशि का उपयोग कर्ज चुकाने के लिए करेंगे। हम अगले साल मार्च तक ऋण-मुक्त होने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).