देश की खबरें | पहलगाम हमले को लेकर विवादास्पद टिप्पणी करने पर बीजद सांसद को आलोचना का सामना करना पड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) की राज्यसभा सदस्य सुलता देव को पहलगाम हमले के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर शनिवार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

भुवनेश्वर, 26 अप्रैल विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) की राज्यसभा सदस्य सुलता देव को पहलगाम हमले के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर शनिवार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में ओडिशा के एक पर्यटक सहित 26 लोग मारे गए थे।

पत्रकारों से बात करते हुए देव ने कहा था कि गोली चलाने से पहले, हमलावरों द्वारा प्रत्येक पीड़ित का धर्म पता करना असंभव रहा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी अटकलें हो सकती हैं, लेकिन किसी पर्यटक को मारने से पहले उसका धर्म पूछना असंभव है।’’

उनकी टिप्पणी की भाजपा ने तीखी आलोचना की और राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे ‘‘असंवेदनशील’’ बताया।

हरिचंदन ने देव पर पीड़ितों के परिवारों के दुख का मज़ाक उड़ाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मानसिकता स्वीकार्य नहीं है।’’

जवाब में देव ने अपनी टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि उनके इरादे को गलत समझा गया।

उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। मैंने बस इतना कहा कि हमलों की संक्षिप्त अवधि के दौरान पीड़ितों की धार्मिक पहचान के बारे में पूछना संभव नहीं रहा होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों का किसी धर्म से कोई संबंध नहीं होता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी