लॉकडाउन खत्म करने के बाद लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाना अमेरिका के सामने बड़ी चुनौती
पिछले बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस ने गवर्नरों को इस बात के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे कि वे कैसे अपने राज्यों में सुरक्षित तरीके से कामकाज फिर से शुरू कराएं।
व्हाइट हाउस के सलाहकार और आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व प्रमुख केविन हसेट ने कहा,‘‘ हमें अमेरिका में इस तरह का विश्वास पैदा करने की जरूरत है कि हर कोई अपने काम पर वापस जा सकता है। यह विश्वास होना चाहिए कि लोगों का कार्यस्थल उनके काम करने के लिए सुरक्षित है।’’
पिछले बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस ने गवर्नरों को इस बात के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे कि वे कैसे अपने राज्यों में सुरक्षित तरीके से कामकाज फिर से शुरू कराएं।
इसके बाद, मोंताना के गवर्नर ने मई के शुरू से स्कूलों को खोलने की इजाजत दे दी है। वहीं ओकलाहोमा में शुक्रवार से नाई, स्पा आदि की दुकानें खुलेंगी।
हसेट ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिकों से वादा किया है कि राष्ट्रव्यापी बंद फिर से नहीं होगा। हम फिर उन स्थितियों से नहीं गुजरेंगे जिनसे पिछले दो महीने में गुजरे हैं।
राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक लैरी कुडलॉ ने कहा कि व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि जब कारोबारी संस्थान फिर से खुलेंगे तो वे जनता को उस सुरक्षात्मक उपायों के बारें बताएंगे जो वे उठाएंगे।
जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक, महामारी ने दुनिया भर में 25 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित किया है और करीब 1,80,000 लोगों की मौत हुई है। सिर्फ अमेरिका में ही 46,000 लोगों की मौत हुई है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

