एजेंसी न्यूज

Coronavirus BF.7 Variant: कोरोना वायरस का बीएफ.7 स्वरूप भारत के लिए चिंताजनक नहीं- वरिष्ठ वैज्ञानिक राकेश मिश्रा

कोरोना वायरस के बीएफ.7 स्वरूप को लेकर जारी आशंकाओं को दूर करते हुए एक प्रमुख वैज्ञानिक ने शुक्रवार को कहा कि बीएफ.7 ओमिक्रोन स्वरूप का एक उपस्वरूप है और भारत को अपनी आबादी पर इसके संभावित प्रकोप को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Coronavirus BF.7 Variant: कोरोना वायरस का बीएफ.7 स्वरूप भारत के लिए चिंताजनक नहीं- वरिष्ठ वैज्ञानिक राकेश मिश्रा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

हैदराबाद, 23 दिसंबर : कोरोना वायरस के बीएफ.7 स्वरूप को लेकर जारी आशंकाओं को दूर करते हुए एक प्रमुख वैज्ञानिक ने शुक्रवार को कहा कि बीएफ.7 ओमिक्रोन स्वरूप का एक उपस्वरूप है और भारत को अपनी आबादी पर इसके संभावित प्रकोप को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. यह भी पढ़ें : UP Coronavirus Update: योगी सरकार लोगों को बचने के लिए हुई एक्टिव, पुलिसकर्मियों को मास्क पहनना और सैनिटाइजर का उपयोग किया अनिवार्य

बेंगलुरु स्थित टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी (टीआईजीएस) के निदेशक राकेश मिश्रा ने ‘पीटीआई-’ से बातचीत में हालांकि, आगाह किया कि मास्क पहनने और भीड़ में अनावश्यक जाने से बचने की सलाह को हमेशा मानना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).