देश की खबरें | कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए छात्रों ने पेश किए बेहतरीन उपकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मास्क बेचने वाली मशीन से लेकर कोविड-19 का पता लगाने वाले सॉफ्टेवयर तक ये प्रौद्योगिकी के कुछ ऐसे उदाहरण हैं जोकि छात्रों ने इस महामारी से निपटने के लिए तैयार किए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 25 जुलाई मास्क बेचने वाली मशीन से लेकर कोविड-19 का पता लगाने वाले सॉफ्टेवयर तक ये प्रौद्योगिकी के कुछ ऐसे उदाहरण हैं जोकि छात्रों ने इस महामारी से निपटने के लिए तैयार किए हैं।

तकनीकी आविष्कारों को बढ़ावा देने के मद्देनजर शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में युवाओं ने इस तरह के कई प्रौद्योगिकी आधारित नए उपकरण पेश किए जोकि महामारी से मुकाबला करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में 6988 नए केस, 89 लोगों की मौत: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केरल के स्टार्ट अप अभियान (केएसयूएम) की ओर से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम '' द इनोवेशंस अनलॉक्ड केरल स्टूडेंट इनोवेटर्स मीट'' के दौरान इन उपकरणों को तैयार करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को उद्यमी बनाने के बाबत चयन भी किया गया।

केएसयूएम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान 150 से अधिक मॉडल पेश किए गए।

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजस्थान सरकार ने कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक शुरू किया.

बयान के मुताबिक, छात्रों ने चिकित्सा आपातकाल के लिए बनाए गए आधुनिक उपकरणों के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उपयोग में आने वाले उपकरण भी पेश किए।

इसके अलावा, सामाजिक दूरी का पालन करने के वास्ते कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरण के साथ ही कोरोना वायरस से निपटने के लिए बड़े स्थान को संक्रमणमुक्त करने की प्रौद्योगिकी भी पेश की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\