इसी चर्च में मार्टिन लूथर किंग जूनियर प्रवचन देते थे।
एबेनेज़र बैपटिस्ट चर्च के वरिष्ठ पादरी राफेल वार्नक ने उपस्थित लोगों से कहा कि ब्रूक्स न्याय के लिए संघर्ष और अमेरिका की आत्मा के लिए लड़ाई में शिकार हुए सबसे नए व्यक्ति हैं।
वार्नक ने हाल के वर्षों में पुलिस के हाथों मारे गए काले लोगों के नामों की एक लंबी सूची पढ़ी जिनमें एरिक गार्नर, माइकल ब्राउन, फिलैंडो कैस्टिल और जॉर्ज फ्लॉयड शामिल हैं।
ब्रूक्स की पत्नी टॉमिका मिलर सफ़ेद कपड़ों में थीं। उनके साथ ही परिवार के सदस्य और मित्र बैठे हुए थे। शोक जताने वालों में राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल थे।
यह भी पढ़े | चीन ने 4 और मीडिया संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अमेरिका को दी चेतावनी.
ज्यादातर लोगों ने सफेद कपड़े पहने थे जबकि कुछ लोगों ने ब्रूक्स की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनी थी। कोरोना वायरस के कारण लगभग सभी लोगों ने मास्क पहन रखा था।
ब्रूक्स की 12 जून को हत्या के पहले 25 मई को एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने फ्लायड की जान ले ली थी। उसके बाद अमेरिका में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY