देश की खबरें | पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल गया : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल चुका है और वह अब समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर खोजने लगा है।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल चुका है और वह अब समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर खोजने लगा है।

लाल किले की प्राचीर से 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आजादी के इतने दशकों के बाद पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल चुका है। दुनिया समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर खोजने लगी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व का यह बदलाव, सोच में यह परिवर्तन 75 साल की हमारी यात्रा का परिणाम है। विश्व, भारत की तरफ गर्व और अपेक्षा से देख रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण की समस्या से जूझ रहा है तथा ग्लोबल वार्मिंग की समस्याओं के समाधान का रास्ता हमारे पास है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारे पास वह विरासत है, जो हमारे पूर्वजों ने हमें दी है।

मोदी ने कहा कि उत्पादन से संबंधित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं के जरिए भारत, दुनिया का विनिर्माण ‘पावरहाउस’ (ऊर्जा केंद्र) बन रहा है तथा लोग ‘मेक इन इंडिया’ के लिए भारत आ रहे हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत विनिर्माण क्षेत्र में इतिहास बना रहा है ।’’

मोदी ने कहा कि 5जी, चिप विनिर्माण के साथ हम डिजिटल इंडिया के जरिये व्यापक बदलाव को जमीनी स्तर पर पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा से लेकर चिकित्सा शिक्षा के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे तक, भारत ने हर मोर्चे पर सुधार किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के कालखंड में दुनिया वैक्सीन लेने या न लेने की उलझन में जी रही थी, उस समय हमारे देश के लोगों ने 200 करोड़ खुराक लेकर दुनिया को चौंका देने वाला काम करके दिखाया।

मोदी ने कहा, ‘‘ ये ठीक है कि चुनौतियां बहुत हैं। अगर इस देश के सामने करोड़ों संकट हैं, तो इतने ही समाधान भी हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनका 130 करोड़ देशवासियों पर भरोसा है, निर्धारित लक्ष्य के साथ, संकल्प के प्रति समर्पण के साथ जब 130 करोड़ देशवासी आगे बढ़ते हैं, तो हिंदुस्तान 130 करोड़ कदम आगे बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी विरासत पर हमें गर्व होना चाहिए, क्योंकि जब हम अपनी धरती से जुड़ेंगे, तभी तो ऊंचा उड़ेंगे और जब हम ऊंचा उड़ेंगे, तभी हम विश्व को भी समाधान दे पाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू