विदेश की खबरें | पश्चिमी इंडोनेशिया में समुद्र के अंदर आए तेज भूकंप से दहशत का माहौल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि भूकंप की वजह से मेंतवई द्वीप के तटीय शहर साइबेरट में दहशत का माहौल है। लोग जान बचाने के लिए खुले मैदानों की तरफ भागने लगे। हालांकि, भूकंप के केंद्र के सबसे नजदीकी द्वीप मेंतवई में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रत्यक्षदर्शियों ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि भूकंप की वजह से मेंतवई द्वीप के तटीय शहर साइबेरट में दहशत का माहौल है। लोग जान बचाने के लिए खुले मैदानों की तरफ भागने लगे। हालांकि, भूकंप के केंद्र के सबसे नजदीकी द्वीप मेंतवई में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है।

इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, 6.4 तीव्रता के भूकंप से फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

वहीं, इससे पहले सोमवार को आए 5.9 और 5.2 तीव्रता के छोटे भूकंपों ने भी प्रांत को हिला कर रख दिया था।

अमेरिका भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता का स्तर 5.9 बताई।

विभाग ने कहा कि भूकंप 18 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर पश्चिम सुमात्रा प्रांत के एक तटीय शहर परियामन के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में लगभग 170 किलोमीटर (105.6 मील) की दूरी पर केंद्रित था।

भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील इंडोनेशिया में आए दिन भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएं आतीरहतीहैं।

फरवरी में यहां 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे पश्चिमी सुमात्रा में 25 लोग मारे गए और 460 से अधिक घायल हो गए थे । जनवरी 2021 में पश्चिमी सुलावेसी प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और 6,500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\