ताजा खबरें | सशस्त्र बलों में भविष्य के लिए युद्ध निधि की स्थापना की गई है : संसदीय समिति

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद की एक समिति ने कहा है कि उसे रक्षा मंत्रालय से पता चला है कि सशस्त्र बलों के भीतर एक ‘फ्यूचर वारफेयर फंड’ की स्थापना की गई है, जबकि भविष्य की प्रौद्योगिकियों और उनके प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक विश्लेषण समूह के गठन का प्रस्ताव है।

नयी दिल्ली, 17 मार्च संसद की एक समिति ने कहा है कि उसे रक्षा मंत्रालय से पता चला है कि सशस्त्र बलों के भीतर एक ‘फ्यूचर वारफेयर फंड’ की स्थापना की गई है, जबकि भविष्य की प्रौद्योगिकियों और उनके प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक विश्लेषण समूह के गठन का प्रस्ताव है।

भाजपा सांसद राधामोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा संबंधी स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि सशस्त्र बलों को एकीकृत थिएटर कमान में पुनर्गठित करने पर विचार-विमर्श जारी है और परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपयुक्त संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप देने से पहले विभिन्न स्तरों पर इसकी जांच की जा रही है।

मंत्रालय ने समिति को यह भी बताया कि चूंकि एकीकरण एक अहम सुधार है, इसलिए कई जटिल मुद्दों का व्यापक रूप से समाधान किए जाने की आवश्यकता है।

वर्ष 2025-26 के लिए रक्षा मंत्रालय की अनुदान मांगों पर सातवीं रिपोर्ट सोमवार को संसद में पेश की गई।

बजट अनुमान वर्ष 2025-26 के लिए रक्षा मंत्रालय का कुल परिव्यय 6,81,210.27 करोड़ रुपये है और यह भारत सरकार के कुल व्यय (50.65 लाख करोड़ रुपये) का लगभग 13.45 प्रतिशत है, जो सभी मंत्रालयों में सबसे अधिक है।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मंत्रालय की रिपोर्ट से उसे पता चला है कि सशस्त्र बलों के भीतर एक ‘फ्यूचर वारफेयर फंड’ (भविष्य युद्ध निधि) की स्थापना की गयी है। भविष्य की तकनीकों और उनके प्रभाव का अध्ययन करने के लिए विश्लेषण समूह की स्थापना का भी प्रस्ताव है।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘रक्षा मंत्रालय के प्रस्तुतीकरण के अनुसार, सशस्त्र बलों की मौजूदा कमानों के विस्तार के लिए फिलहाल कोई प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रालय ने बताया कि एकीकृत थिएटर कमान बेहतर समन्वय और बल के एकीकृत उपयोग की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे परिचालन दक्षता बढ़ेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू