एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लियोनेल मेस्सी की अगुवाई में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम अगले साल केरल में खेलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की अगुवाई में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी।

देश की खबरें | लियोनेल मेस्सी की अगुवाई में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम अगले साल केरल में खेलेगी

तिरुवनंतपुरम, 20 नवंबर केरल सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की अगुवाई में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी।

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने कहा कि मैच राज्य सरकार की पूर्ण निगरानी में आयोजित किया जाएगा।

इस हाई-प्रोफाइल फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी वित्तीय सहायता राज्य के व्यापारियों द्वारा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी सहित अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम अगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी।’’

अर्जेंटीना टीम प्रबंधन इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करेगा।

मंत्री ने कहा कि फुटबॉल टीम के लोग डेढ़ महीने के भीतर केरल आएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने (सरकार ने) इस संबंध में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम प्रबंधन के साथ संयुक्त घोषणा करने का फैसला किया है।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टीम के आगमन पर अंतिम निर्णय ले लिया गया है और इसमें कोई बदलाव नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार सीधे तौर पर मैच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि मैच के आयोजन स्थल और प्रतिद्वंद्वी टीम के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैच अगले साल आयोजित किया जाएगा, लेकिन तारीख की घोषणा अर्जेंटीना फुटबॉल महासंघ द्वारा तय प्रणाली के अनुसार की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मैच ऐसे स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कम से कम 50,000 लोग बैठ सकें। उन्होंने संकेत दिया कि मैच का आयोजन स्थल कोच्चि हो सकता है।

मंत्री ने बताया कि भारत में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं और उसके एक-चौथाई प्रशंसक केरल में हैं।

अर्जेंटीना टीम के राज्य में आने का यही कारण है।

उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर की मेजबानी को लेकर केरल की क्षमता पर विश्वास जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2024 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).