एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बजट में बिहार के लिए की गई घोषणाएं राज्य को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने में मददगार होंगी: जद (यू)

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (यूनाइटेड) ने मंगलवार को आम बजट में बिहार से जुड़ी घोषणाओं का स्वागत किया और कहा कि विकास के ये उपाय राज्य को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होंगे।

देश की खबरें | बजट में बिहार के लिए की गई घोषणाएं राज्य को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने में मददगार होंगी: जद (यू)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई जनता दल (यूनाइटेड) ने मंगलवार को आम बजट में बिहार से जुड़ी घोषणाओं का स्वागत किया और कहा कि विकास के ये उपाय राज्य को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होंगे।

पार्टी प्रवक्ता के सी त्यागी ने राजमार्गों के लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक और बाढ़ से निपटने के कदमों के लिए 11,500 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन की सराहना की और इसे बिहार के लिए ‘विशेष वित्तीय सहायता’ करार दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य में नये हवाई अड्डे और मेडिकल कॉलेज के अलावा गंगा नदी पर दो नए पुलों की घोषणा की गई है।

त्यागी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नालंदा विश्वविद्यालय को विकसित करने तथा नालंदा-राजगीर गलियारे सहित पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए कदमों की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि गया को कोलकाता-अमृतसर गलियारे का मुख्यालय घोषित किया गया है जबकि तीन नए एक्सप्रेस-वे भी दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बजट में बिहार के खेल संबंधी बुनियादी ढांचे को विकसित करने और बहु-पक्षीय संस्थानों से ऋण के लिए राज्य सरकार के अनुरोध में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).