देश की खबरें | मोइत्रा के निष्कासन संबंधी अचार समिति की रिपोर्ट सोमवार को लोकसभा में पेश की जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा की आचार समिति की वह रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को निचले सदन में पेश की जाएगी जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को 'रिश्वत लेकर सवाल पूछने' के मामले में सदन से निष्कासित करने की अनुशंसा की गई है।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर लोकसभा की आचार समिति की वह रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को निचले सदन में पेश की जाएगी जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को 'रिश्वत लेकर सवाल पूछने' के मामले में सदन से निष्कासित करने की अनुशंसा की गई है।

लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रसारित कार्य सूची के अनुसार, आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर समिति की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे।

समिति ने गत 9 नवंबर को एक बैठक में मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश करते हुए अपनी रिपोर्ट स्वीकारी थी।

समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया था, जिसमें कांग्रेस सांसद परनीत कौर भी शामिल थीं, जिन्हें पहले ही पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। विपक्षी दलों से संबंधित समिति के चार सदस्यों ने असहमति नोट प्रस्तुत किए।

विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट को "फिक्स्ड मैच" (पहले से नतीजा तय किया हुआ मैच) करार दिया था और कहा था कि भाजपा के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे द्वारा की गई शिकायत के पक्ष में कुछ सबूत नहीं दिए गए थे।

अगर सदन इस रिपोर्ट को अनुमोदित कर देता है तो मोइत्रा की सदस्यता खत्म हो जाएगी।

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 22 दिसंबर तक चलेगा।

माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\