देश की खबरें | टोरेस घोटाले के आरोपियों ने बुल्गारिया में भी निवेश योजनाएं शुरू कीं, जांच जारी: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टोरेस निवेश धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सूचना मिली है कि मामले में वांछित आरोपियों ने बुल्गारिया में भी इसी तरह की निवेश योजनाएं शुरू की हैं और इसकी पुष्टि की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 19 फरवरी टोरेस निवेश धोखाधड़ी मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सूचना मिली है कि मामले में वांछित आरोपियों ने बुल्गारिया में भी इसी तरह की निवेश योजनाएं शुरू की हैं और इसकी पुष्टि की जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

टोरेस निवेश धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि नौ अन्य लोग वांछित हैं जिनमें से आठ यूक्रेन से और एक तुर्किये से है।

धोखाधड़ी की जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 12,783 निवेशकों से 130 करोड़ रुपये ठगे।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ईओडब्ल्यू के कर्मी वांछित आरोपियों द्वारा बुल्गारिया में एक अलग कंपनी के नाम से शुरू की गई निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी की पुष्टि करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस सूचना की पुष्टि होने पर इसे आधिकारिक प्रक्रिया के माध्यम से बुल्गारिया में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा।’’

ईओडब्ल्यू ने टोरेस निवेश धोखाधड़ी के सिलसिले में 35 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है जिसमें नकदी भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी ने कंपनी द्वारा इस्तेमाल की गई कार, फर्नीचर एवं बिजली के उपकरणों की नीलामी करने के लिए भी अदालत से अनुमति मांगी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सब ठीक रहा तो निवेशकों के करीब 40 करोड़ रुपये वापस मिल सकते हैं।’’

टोरेस आभूषण ब्रांड की मालिक ‘प्लैटिनम हर्न प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी पर पोंजी और बहुस्तरीय विपणन योजना के जरिए निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\