एजेंसी न्यूज

गुमला में दुष्कर्म के आरोपियों को जिंदा जलाया, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 90 किलोमीटर दूर गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बसुआ गांव में बुधवार रात क्रुद्ध ग्रामीणों ने एक युवती के साथ बलात्कार के आरोपियों -सुनील उरांव व आशीष उरांव- को उनकी बाइक सहित कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

गुमला में दुष्कर्म के आरोपियों को जिंदा जलाया, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

गुमला (झारखंड), 9 जून : झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 90 किलोमीटर दूर गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बसुआ गांव में बुधवार रात क्रुद्ध ग्रामीणों ने एक युवती के साथ बलात्कार के आरोपियों -सुनील उरांव व आशीष उरांव- को उनकी बाइक सहित कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायलों में से एक की अस्पताल में मौत हो गयी, जबकि दूसरा मौत से संघर्ष कर रहा है. यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिये नवाब मलिक, अनिल देशमुख को जमानत देने से अदालत का इनकार

गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने ‘पीटीआई ’ को बताया कि सदर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दो युवकों ने कथित तौर पर एक 18-वर्षीया युवती के साथ बलात्कार किया, जिसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों आरोपी युवकों को रात में धर दबोचा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).