दिल्ली में पत्नी और सास की हत्या के आरोपी को हिरासत में लिया गया
दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में 21 वर्षीय पत्नी और सास की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर : दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में 21 वर्षीय पत्नी और सास की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान बाबा हरिदास नगर के नारनुम पार्क निवासी महेश के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि उसने घरेलू मामलों के चलते पत्नी निधि और अपनी सास वीरो (55) की गोली मारकर हत्या कर दी. यह भी पढ़ें : Cordelia Cruise Drugs Party: एनसीबी ने शाहरुख खान के चालक का बयान दर्ज किया, मादक पदार्थ मामले में एक और गिरफ्तारी
पुलिस ने कहा कि उसके कब्जे से हथियार बरामद कर लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Betul News: एमपी के बैतूल जिला जेल में बंद महिला कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, कांच की चूड़ियां पीसकर खाने से तबियत बिगड़ी
Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO
Meerut Shocker: मेरठ में पत्नी के प्रेमी की दिनदहाड़े हत्या; आरोपी ने कबूलनामे का वीडियो वायरल कर किया सरेंडर
Guwahati: TISS गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में साबुन के पैकेट में मिला छिपा हुआ कैमरा; छात्राओं की निजता पर बड़ा खतरा (Watch Video)
\