विदेश की खबरें | सलमान रुश्दी पर हमले के आरोपी ने अपने बचाव में कुछ भी कहने से इनकार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जब ‘चौटाउक्वा काउंटी’ के न्यायाधीश डेविड फोले ने आरोपी हादी मतार (27) से पूछा कि क्या वह कटघरे में खड़े होकर कुछ कहना चाहता है, तो उसने कहा, ‘‘नहीं, मैं नहीं कहना चाहता।’’
जब ‘चौटाउक्वा काउंटी’ के न्यायाधीश डेविड फोले ने आरोपी हादी मतार (27) से पूछा कि क्या वह कटघरे में खड़े होकर कुछ कहना चाहता है, तो उसने कहा, ‘‘नहीं, मैं नहीं कहना चाहता।’’
इससे पहले, बृहस्पतिवार को अभियोजन ने फॉरेंसिक विशेषज्ञ को अपना अंतिम गवाह बताया और इस तरह गवाहों की सात दिनों तक चली गवाही की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस दौरान स्वयं रुश्दी ने भी गवाही दी।
मतार चौटाउक्वा संस्थान के पास रुश्दी पर हमले के आरोप में पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा काउंटी न्यायालय में मुकदमे का सामना कर रहा है। इस हमले में 77 वर्षीय रुश्दी की एक आंख की रोशनी चली गई और उन्हें कई गंभीर चोटें आई थीं।
मतार को सुनवाई के लिए जब भी अदालत कक्ष में लाया गया तो उसने कई बार समाचार चैनलों के कैमरों के सामने ‘‘फलस्तीन की मुक्ति’’ के नारे लगाए।
मतार के खिलाफ बफेलो में भी एक अन्य मामले में सुनवाई जारी है। इस मामले में उस पर आतंकवादी समूह हिजबुल्ला की मदद के प्रयास के आरोप हैं।
एपी सिम्मी शोभना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)