देश की खबरें | जेल महानिदेशक की हत्या के आरोपी ने डायरी में लिखा था- मैं अपनी जिंदगी से नफरत करता हूं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के जेल महानिदेशक हेमंत के. लोहिया की हत्या के आरोपी की डायरी में हाल में लिखी गईं बातों से पता चला है कि वह “अवसाद में” था। उसकी डायरी में “मैं अपने जीवन से नफरत करता हूं” और “ऐ मौत मैं तेरा इंतजार करता हूं” जैसी बातें लिखी हुईं मिलीं हैं। साथ ही गम और अंतिम विदाई से जुड़े बॉलीवुड के गीत भी लिखे मिले हैं।

जम्मू, चार अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के जेल महानिदेशक हेमंत के. लोहिया की हत्या के आरोपी की डायरी में हाल में लिखी गईं बातों से पता चला है कि वह “अवसाद में” था। उसकी डायरी में “मैं अपने जीवन से नफरत करता हूं” और “ऐ मौत मैं तेरा इंतजार करता हूं” जैसी बातें लिखी हुईं मिलीं हैं। साथ ही गम और अंतिम विदाई से जुड़े बॉलीवुड के गीत भी लिखे मिले हैं।

रातभर चली तलाश के बाद लोहिया के घरेलू सहायक यासिर लोहार (23) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ गया था।

लोहार ने अपनी डायरी में हिंदी और टूटी-फूटी अंग्रेजी में कुछ वाक्य लिखे हैं जैसे: “आई वांट टू री-स्टार्ट माय लाइफ, जिंदगी तो बस तकलीफ देती है, सुकून तो मौत ही देती है और “एवरी डे स्टार्ट्स विद एक्सपैक्टेशन बट एंड्स विद बैड एक्सपीरिएंस”।

लोहार ने अपनी डायरी में बॉलीवुड फिल्म “आशिकी-2” का लोकप्रिय गीत “भुला देना मुझे, है अलविदा तुझे” भी लिखा है, जिसमें जुदाई और विदाई को बयां किया गया है।

आरोपी ने लिखा है कि उसका जीवन “99 प्रतिशत गमगीन” है, लेकिन फिर भी “100 फीसदी झूठी मुस्कान” दिखानी पड़ती है।

लोहार ने लिखा है, “मैं 10 प्रतिशत खुश हूं। जीवन में प्यार एकदम जीरो फीसदी और 90 फीसदी तनाव है। मैं अपनी जिंदगी से नफरत करता हूं जो केवल दर्द देती है । नए जीवन के लिए मृत्यु की प्रतीक्षा करता हूं।”

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने बताया कि 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास पर मृत मिले और उनका गला रेता गया था।

उन्होंने कहा, “लोहार करीब छह महीने से इस घर में काम कर रहा था।”

उन्होंने कहा, “शुरुआती जांच में पता चला कि वह काफी उग्र मिजाज का व्यक्ति था और अवसाद में भी था।”

उन्होंने कहा कि घटना स्थल की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि लोहिया ने अपने पैर में तेल लगाया होगा, जिनमें सूजन दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि हत्यारे ने लोहिया का गला काटने के लिए ‘केचप’ की टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया और बाद में शव जलाने की भी कोशिश की।

उन्होंने कहा, “जब वह (लोहिया) अपने पैरों पर बाम लगा रहे थे तो संदिग्ध ने कमरे को अंदर से बंद कर दिया था। उसने लोहिया पर नुकीली चीज से ताबड़तोड़ हमला किया और शव को आग लगाने के लिए एक जलता हुआ तकिया भी उसकी ओर फेंक दिया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\