Uttar Pradesh: मथुरा में महिला की नग्न तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन कस्बे के निकट एक गांव में पड़ोस की महिला के घर में तांक-झांक कर नहाते समय कथित रूप से उसकी तस्वीरें बना लेने और उसके बाद उनको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा उसके सभी डिजिटल रिकॉर्डों को जब्त कर लिया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh) के मथुरा जिले के गोवर्धन कस्बे के निकट एक गांव में पड़ोस की महिला के घर में तांक-झांक कर नहाते समय कथित रूप से उसकी तस्वीरें बना लेने और उसके बाद उनको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा उसके सभी डिजिटल रिकॉर्डों को जब्त कर लिया है. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि गोवर्धन थाना क्षेत्र की एक विवाहिता स्त्री ने शनिवार को अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत की थी कि उसने महिला की नहाते समय की कुछ वीडियो व फोटो बना लीं.
उन्होंने बताया कि उन्हें दिखाकर उसे कुछ दिन से ब्लैकमेल कर रहा था, जब वह लगातार उसे परेशान करने लगा तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त गोपाल (Accused Gopal) गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है जिसमें कथित रूप से महिला के नग्न फोटो व वीडियो क्लिप बनाई गई हैं. यह भी पढ़े: मुंबई: महिला ने शादीशुदा प्रेमी को भेजी अपनी बहन की न्यूड तस्वीरें, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 452/376 व 506 के तहत कार्यवाही की गई है. इस बीच नगर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहनचोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गई दस मोटर साइकिलें बरामद की हैं.
उधर, प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटर साइकिले बरामद की है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2021 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

